Monday , July 1 2024
Breaking News

India Smart City Contest 2020: मध्य प्रदेश को राज्यों की श्रेणी में दूसरा पुरस्कार, इंदौर देश में फिर अव्वल

India Smart City Contest 2020:digi desk/BHN/भोपाल/आवास एवं शहरी मंत्रालय ने शुक्रवार को इंडिया स्मार्ट सिटी प्रतियोगिता 2020 का परिणाम घोषित किया है। इसमें इंदौर और गुजरात के सूरत शहर ने देश में पहला स्थान हासिल किया है। जबकि प्रतियोगिता में प्रदेश की पांच स्मार्ट सिटी ने विभिन्न् श्रेणियों में 11 पुरस्कार प्राप्त किए हैं और राज्यों की श्रेणी में मध्य प्रदेश ने दूसरा स्थान पाया है। जबकि उत्तर प्रदेश पहले और तमिलनाडू तीसरे स्थान पर रहा है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान और नगरीय विकास एवं आवास मंत्री भूपेंद्र सिंह ने इस उपलब्धि के लिए इंदौर, भोपाल, सागर, ग्वालियर और जबलपुर प्रशासन और स्थानीय नागरिकों, अधिकारियों और कर्मचारियों को बधाई दी है। सिंह ने कहा कि मध्यप्रदेश ने स्वच्छता अभियान में भी देश के सामने मिसाल कायम की है और अब र्स्माट सिटी अवार्ड में आधे से ज्यादा अवार्ड हमारे खाते में आए है।

स्मार्ट सिटी मिशन के छह साल पूरे होने पर भारत सरकार के आवासन और शहरी कार्य राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) हरदीप सिंह पुरी ने वर्चुअल बैठक में प्रतियोगिता का परिणाम घोषित किया। प्रतियोगिता के कुल 20 में से 11 पुरस्कार मध्य प्रदेश को मिले हैं।

प्रतियोगिता के लिए पांच श्रेणी (संस्कृति, नवाचार, पूर्ण कार्य, वित्तीय प्रबंधन, स्मार्ट सिटी के चयन के विभिन्न् चरणों में कार्य की प्रगति) बनाई गई थीं। इसमें यह भी शामिल किया गया कि प्रत्येक चरण में कौन-सी सिटी ने सभी क्षेत्रों में बेहतर काम किया। प्रतियोगिता के लिए प्रदेश में 20 पायदान (राउण्ड)तय किए गए थे। इनमें से दस पायदान में मध्य प्रदेश अव्वल रहा है।

परियोजना पुरस्कार 

  •  -बिल्ट एनवायर्नमेंट थीम : इंदौर को 56 दुकान परियोजना के लिए प्रथम स्थान।
  •  -सेनिटेशन थीम : इंदौर को तिरूपति शहर के साथ नगर अपशिष्ट प्रबंधन प्रणाली विषय में प्रथम स्थान।
  • – कल्चर थीम : इंदौर को कंजर्वेशन ऑफ बिल्ट हेरिटेज के लिए प्रथम स्थान एवं ग्वालियर को डिजिटल म्यूजियम के लिए तृतीय स्थान।
  • – इकॉनॉमी थीम : इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान।
  • – अर्बन एनवायर्नमेंट थीम : भोपाल को चेन्न्ई के साथ क्लीन एनर्जी के लिए प्रथम स्थान।
  • – इनोवेशन अवार्ड : इनोवेशन आइडिया अवार्ड थीम में इंदौर को कार्बन क्रेडिट फाइनेंसिंग मेकेनिज्म के लिए प्रथम स्थान।
  • – सिटी अवार्ड : राउंड वन सिटी में इंदौर को प्रथम एवं जबलपुर को तृतीय स्थान। राउंड तीन सिटी में सागर को द्वितीय स्थान।

About rishi pandit

Check Also

पन्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 7 किलो 500 ग्रा. मादक पदार्थ किया जब्त

पन्ना पन्ना पुलिस ने अवैध मादक पदार्थ तस्करों पर कार्रवाई करते हुए 1 क्विंटल 7 …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *